
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने किया परिवर्तन रैली का आयोजन, कहा- मौजूदा व्यवस्था को बदलना लक्ष्य
ABP News
UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन रैली का आयोजन किया. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार शामिल हुए.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने सड़क पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने परिवर्तन रैली का आयोजन किया. समाजवादियों ने लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के एक निजी होटल से रैली की शुरुआत की. रैली में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि यह परिवर्तन रैली मौजूदा व्यवस्था को बदलने के लिए आयोजित की गई है. अखिलेश कटियार ने कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा किसान कानून, नौजवानों की समस्या, किसानों के आत्महत्या किये जाने में परिवर्तन चाहती है. इसलिए ऐसी रैली का आयोजन किया गया है. अखिलेश कटियार ने इस मौके पर शिवपाल और उनके नेता अखिलेश के बीच जारी तल्खियों के बारे में कहा कि यह मामला राजनैतिक न होकर दोनों का निजी मामला है, इसलिए इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












