
UP Election 2022: यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए सीएम योगी, जानिए क्या कुछ कहा?
ABP News
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है.
UP Election 2022: बीजेपी महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई. तीन तलाक से महिलाएं परेशान थीं मोदी जी ने तीन तलाक खत्म कर इस कुप्रथा से नारी को मुक्त करने का काम किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब समाज का नेतृत्व करेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार सुप्रीम कोर्ट में 3 महिला जज बनाई गई हैं. देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल मोदी के कार्यकाल में बनाई गईं. वित्त मंत्रालय भारत की एक महिला के हाथों में है जो पिछले कार्यकाल में देश की रक्षा मंत्री भी थीं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रहीं तो सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर बनकर देश को नेतृत्व दिया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












