
UP Election 2022: मतगणना से पहले निशाने पर EVM, स्वामी प्रसाद मौर्य के आरोपों के बाद अखिलेश यादव ने दिया ये बयान
ABP News
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट पर भारी संख्या में ईवीएम के पकड़े जाने का आरोप लगाया गया. इस घटना के सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताों को चौकन्ना रहने को कहा है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी ईवीएम को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो गई है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट पर भारी संख्या में ईवीएम के पकड़े जाने का आरोप लगाया गया. इस घटना के सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताों को चौकन्ना रहने को कहा है.
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'वाराणसी में EVM पकड़े जाने की खबर यूपी की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है. मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें. युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












