
UP Election 2022: 'कार में सरकार' कार्यक्रम में Congress की पंखुड़ी पाठक बोलीं- पिछले पांच साल में हालात बदतर हुए
ABP News
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: हाई प्रोफाइल सीट नोएडा से उम्मीदवार बनाई गईं पंखुड़ी पाठक अपनी जीत का दावा कर रही हैं. पंखुड़ी का मुकाबला बीजेपी के पंकज सिंह से है.
Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैम्पेन की शुरुआत की है. इसके तहत पार्टी सूबे में करीब 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का दावा कर रही है. इसी कैम्पेन के तहत नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पंखुड़ी का मुकाबला यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह से है.
हाई प्रोफाइल सीट से उम्मीदवार बनाई गईं पंखुड़ी पाठक अपनी जीत का दावा कर रही हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ के खास चुनावी कार्यक्रम 'कार में सरकार' के दौरान कहा, "हाई प्रोफाइल जनता बनाती है. और हाई प्रोफाइल बनाकर जनता बड़ी तरस रही है क्योंकि हमने वीवीआईपी सेलिब्रिटी विधायक चुने थे, जो पांच साल में हमारे बीच में नहीं आए और अब जनता का कहना है कि इस बार अपने बीच का विधायक चुनेंगे."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












