
UP Election: 2017 के चुनाव में बसपा छोड़कर आए थे ये तीनों विधायक, अब स्वामी प्रसाद मौर्य के संग बीजेपी से गए
AajTak
कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, बांदा के तिंदवारी से भाजपा MLA बृजेश प्रजापति और तिलहर सीट से रोशनलाल वर्मा का इस्तीफा हो चुका है. इससे ये पता चलता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के तमाम समर्थक BJP को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार का दावा है कि और 13 विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आने वाले दिनों में सपा में शामिल होंगे.
उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की चुनौतियां बढ़ गई हैं. सूबे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी (BJP) का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए हैं. मौर्य के इस्तीफे के बाद अब मंगलवार को बीजेपी के तीन और विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि मौर्य का इस्तीफा अभी शुरुआत है. आगे और भी बहुत कुछ होगा. आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि ऐसे और भी चेहरे बीजेपी को झकझोरेंगे. पवार का दावा है कि और 13 विधायक उनके साथ सपा में शामिल होंगे. सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









