
UP Election: 'श्मशान-कब्रिस्तान' और आतंकवाद.. स्पीच नई-पैटर्न वही, यूपी में 2017 के फॉर्मूले पर बीजेपी
AajTak
यूपी चुनाव में अचानक आतंकवाद का मुद्दा गरमा गया है. बीजेपी 2017 के पैटर्न पर ही अपना सियासी एजेंडा सेट करती दिखाई पड़ रही है. पिछली बार के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने श्मशान-कब्रिस्तान, रमजान-दिवाली का मुद्दा उठाकर सपा को घेरा था तो इस बार चुनाव में आतंकवाद की एंट्री कराई है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाटलैंड, मुस्लिम-यादव बेल्ट के बाद वोटों के बदलते समीकरण के साथ ही तीसरे चरण से चुनावी मुद्दों और भाषणों की टोन भी पूरी तरह बदल गई है. 2017 के चुनाव में ऐसा ही राजनीतिक पैटर्न देखने को मिला था, जब तीसरे चरण की वोटिंग के दिन ही पीएम मोदी ने 'श्मशान, कब्रिस्तान, रमजान' जैसे बयानों से चुनावी हवा पूरी तरह से बदल दी थी. इस बार भी तीसरे फेज की वोटिंग के दिन ही पीएम ने 'आतंकवाद' पर सपा को घेरते हुए चुनावी नैरेटिव सेट करने की कोशिश की. बीजेपी के तमाम शीर्ष नेताओं के भाषणों का पैटर्न में कुछ ऐसा ही है. सवाल ये है कि 2017 का बीजेपी का ये विनिंग फॉर्मूला क्या 2022 में भी वही नतीजे दोहरा पाएगा?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











