
UP Election: न राम की नगरी, न कृष्ण की भूमि... अपने 'घर' से ही चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राम की नगरी 'अयोध्या' और कृष्ण की भूमि 'मथुरा' से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन बीजेपी हाईकमान ने उन्हें गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बना दिया है.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशियों की लिस्ट आ गई. योगी आदित्यनाथ अपने 'घर' से चुनाव लड़ेंगे. घर यानी गोरखपुर. नाथ संप्रदाय के गुरू गोरखनाथ की नगरी. योगी के राम की नगरी 'अयोध्या' और कृष्ण की भूमि 'मथुरा' से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन बीजेपी हाईकमान ने उन्हें गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बना दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











