
UP Election: जीत के लिए अखिलेश यादव का नया फॉर्मूला, कर सकते हैं 6 डिप्टी सीएम बनाने का वादा
Zee News
SP's 6 Deputy Chief Minister Formula: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Eleciton 2022) में समाजवादी पार्टी (SP) 6 डिप्टी सीएम के फॉर्मूले के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Eleciton 2022) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है और इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव में जीत के लिए खास फॉर्मूला तैयार किया है. सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी (SP) 6 डिप्टी सीएम के फॉर्मूले के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी (SP) यूपी चुनाव में अपने घोषणा पत्र में 6 डिप्टी सीएम बनाने का वादा कर सकती है. इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दलित, सामान्य वर्ग और मुस्लिम समाज से उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) बनाने का वादा करने की तैयारी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










