
UP Election: अखिलेश यादव ने करहल से भरा नामांकन, अपर्णा पर बोले- BJP जिसे भी उतारेगी उसे सिर्फ हार मिलेगी
AajTak
UP Election: पीएम मोदी आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में पहली रैली करेंगे. ये रैली वर्चुअल होगी. 5 जिलों के 21 विधानसभाओं में इसका प्रसारण होगा. उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वे आज यानी 31 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यहां पढ़िए यूपी चुनाव से जुड़ीं सभी बड़ी खबरें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की करहल सीट से नामांकन भरा. अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान जब अखिलेश यादव ने पूछा गया कि बीजेपी इस सीट से अपर्णा यादव को चुनाव मैदान में उतार सकती है. इस पर अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी करहल से जिसे भी उतारेगी, उसे हार मिलेगी. करहल सपा का गढ़ मानी जाती है. 1993 से करहल में सपा का कब्जा रहा. लेकिन सिर्फ 2002 में इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी की जीत हासिल हुई थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









