UP DELED 2022: डीएलएड प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें डिटेल
AajTak
UP DELED 2022: डीएलएड प्रशिक्षण 2022 में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
UP DELED 2022: डीएलएड प्रशिक्षण 2022 में आवेदन के लिए आज अंतिम तिथि थी. जिसे सचिव परीक्षा नियामक ने बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है. अब अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई तक कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई होगी. आवेदन पूर्ण कर प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 27 जुलाई होगी. बता दें कि अब तक 65 हजार शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आए हैं. जबकि 70 हजार अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है.
प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर डीएलएड की 2 लाख 43 हजार कुल सीटें हैं. पिछले चार साल से डीएलएड की आधी सीटें खाली जा रही हैं. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया. इस चयन प्रक्रिया के द्वारा डीएलएड की 2.41 लाख सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी.
बता दें कि डीएलएड प्रशिक्षण 2022 के लिए प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 और 3087 निजी डीएलएड कॉलेजों की 230850 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. कुल सीटों की संख्या दो लाख 41 हजार 450 है. डीएलएड प्रशिक्षण के लिए डायट की एक साल की फीस 10 हजार 200 रुपये है. जबकि निजी कॉलेजों में एडमिशन पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष 41 हजार रुपये फीस देनी होगी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











