
UP bypolls: सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप
AajTak
सपा की शिकायत में कहा गया है कि जानकारी मिली है कि भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के वोटर को रोकने के लिए SP के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पुलिस को दी गई है ताकि थानाध्यक्षों के माध्यम से उनको घर से उठाकर थाने में बैठाया जा सके.
समाजवादी पार्टी के यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. पटेल ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिशें की जा रही हैं. सपा के पत्र में कहा गया है कि आजमगढ़ के सगड़ी, गोपालपुर और मेंहनगर विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा सपा के कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को धमकाया जा रहा है और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव डाला जा रहा है.
सपा की शिकायत में कहा गया है कि जानकारी मिली है कि भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के वोटर को रोकने के लिए व मतदान बाधित करने के लिए समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पुलिस को दी गई है ताकि थानाध्यक्षों के माध्यम से उनको घर से उठाकर थाने में बैठाया जा सके.
चिट्ठी में रामपुर का भी जिक्र
नरेश उत्तम पटेल ने जो पत्र में लिखा है उसमें रामपुर का भी जिक्र किया गया है. रामपुर में सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जबरन घरों से उठाया जा रहा है और कई थानों में बैठाया गया है. उनसे पूछताछ कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार के मंत्री चुनाव जीतने के लिए बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों, लेखपालों और सेक्रेट्रियों पर दबाव बनाकर भाजपा को वोट दिलाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. भाजपा के लोग यह धमकी दे रहे हैं कि कल फोर्स लगाकर समाजवादी पार्टी के एजेंट ही नहीं बनने देंगे ताकि ईवीएम से बेईमानी की जा सके.
सपा की निर्वाचन आयोग से मांग

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







