
UP Board Exam: कल से शुरू होंगे यूपी बोर्ड एग्जाम, परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स जरूर चेक कर लें ये गाइडलाइन्स
AajTak
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू होने जा रही हैं. इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई कड़े नियम बनाए गए हैं. सरकार ने तो नकल माफियाओं पर NSA लगाने तक की बात कही है. वहीं, छात्रों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. यहां पढ़िए क्या है सरकार की तैयारी और स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन्स.
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल यानी 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. ये परीक्षाएं चार मार्च तक चलेंगी. इस बार सरकार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रही है. ये सख्ती इतनी है कि सरकार ने नकल माफियाओं पर NSA लगाने तक की बात कही है. वहीं, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सरकार ने गाइडलाइन्स भी जारी की हैं.
ये हैं जरूरी गाइडलाइन्स
परीक्षाओं को नकलहीन कराने के लिए बोर्ड की ये है तैयारी बोर्ड परीक्षाओं में नकल न हो सके इसके लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं. परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में 1.43 लाख परीक्षा कक्षों मे 3 लाख वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही डीवीआर राउटर डिवाइस और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था की गई है. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, सभी 75 जिलों के साथ ही राज्य स्तर पर लखनऊ में सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं. जिनके माध्यम से 8753 केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव मॉनिटरिंग कराने की व्यवस्था की गई है.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी वहीं, परीक्षार्थियों की शिकायत के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया गया है और 2 हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6607 और 1800-180-6608 भी जारी किए गए हैं. परीक्षार्थियों और अभिभावकों की मदद के लिए 9569790534 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है जिस पर शिकायत करने पर त्वरित निदान भी किया जाएगा. यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में हाईस्कूल के लिए 31,16,458 छात्र रजिस्टर हुए हैं वही 12वीं के लिए 27,50,871 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए हैं. इनमें से 25,68,367 रेगुलर और 1,82,504 प्राइवेट उम्मीदवार हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










