
UP Board 12th Result 2023 Date: यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ये है संभावित तारीख
AajTak
UP Board Result 2023, UPMSP 12th Board Result 2023 Date: इस साल करीब 58 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से लगभग 27 लाख 50 हजार 857 छात्रों ने इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिन्हें अपने इंटर रिजल्ट का इंतजार है.
UP Board Result 2023, UPMSP 12th Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार अप्रैल में खत्म होने वाला है. छात्र अपना रोल नंबर निकालकर रख लें. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र रोल नंबर पर लिखी डिटेल्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी चेक कर सकेंगे.
इस साल 58 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें 12वीं क्लास के 27 लाख 50 हजार 857 छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अप्रैल में ही 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी करने वाला है. 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 31 मार्च को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है, अब बोर्ड जल्द ही नतीजे घोषित करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर सकता है.
बोर्ड तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. माना जा रहा है कि बोर्ड 25 अप्रैल के बाद नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
UP Board 10th, 12th Result 2023 Updates: Check Here
Steps to Check UP Board 12th Result 2023: देखें तरीका स्टेप 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाना होगा. स्टेप 2: होमपेज पर, 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करना होगा. स्टेप 3: अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी. स्टेप 4: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्टेप 5: छात्र अपना रिजल्ट चेक करें और अपने पास डाउनलोड कर लें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










