
UP Board 10th Result 2024: यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में सीतापुर के स्टूडेंट्स का दबदबा, इन जिलों से निकले टॉपर्स
AajTak
यूपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और aajtak.in से चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं यूपी के किन जिलों से कितने छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.
UP Board 10th District Wise Topper 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस साल का पास प्रतिशत 89.55 रहा है, जिसमें लड़कियों का 93.40 और लड़कों का 86.05 पास प्रतिशत है. 10वीं के रिजल्ट में सीतापुर की प्राची गर्ग ने 591 अकों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है.
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों में पहली रैंक लाने वाली प्राची यूपी के सीतापुर जिले से हैं. वहीं, दूसरे रैंक लाने वाली दीपिका सोनकर फतेहपुर से हैं. तीसरी रैंक हासिल करने वाली नव्या सिंह भी यूपी के सीतापुर जिले से हैं. पहली से पांचवी रैंक हासिल करने वाले छह छात्र यूपी के सीतापुर जिले से हैं. यानी इस साल सबसे ज्यादा टॉपर्स यूपी के सीतापुर जिले से निकले हैं.
UP Board 10th, 12th Result 2024 Updates: Check Here
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 कैसा रहा
aajtak.in से चेक करें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम:
स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, 'बोर्ड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां 'यूपी बोर्ड क्लास 10th एग्जामिनेशन मैट्रिक रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें. स्टेप 5: आपका यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 6: अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









