
UP Board 10th Exam 2021: नहीं फेल होगा कोई भी छात्र, यूपी बोर्ड का ये है प्लान
AajTak
UPMSP UP Board 10th Exam 2021: बोर्ड ने यूपी के सभी स्कूलों को 24 मई तक छात्रों के 9वीं के मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसके बाद छात्रों को उनके पिछली कक्षा के फाइनल एग्जाम के मार्क्स के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा.
UPMSP UP Board 10th Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस वर्ष की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी में है. यूपी सरकार हाईस्कूल के 29.94 लाख छात्रों को बिना परीक्षा दिये प्रमोट (Promote without Exams) करने की घोषणा जल्द कर सकती है. माध्यमिक शिक्षा परिषद से यह प्रस्ताव मांगा गया था जिसके बाद सरकार ने ये तय किया है. परीक्षाएं रद्द किए जाने पर सभी छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा और कोई भी छात्र फेल नहीं किया जाएगा. राज्य पर गहराते कोरोना संकट को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है. छात्रों को प्रमोट करने के लिए बोर्ड 9वीं क्लास के फाइनल एग्जाम के मार्क्स चेक करेगा. बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों को 24 मई तक छात्रों के 9वीं के मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसके बाद छात्रों को उनके पिछली कक्षा के फाइनल एग्जाम के मार्क्स के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा. इस फॉर्मूले के तहत किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. मार्कशीट तैयार करने का डिटेल्ड प्लान भी जल्द जारी किया जा सकता है. राज्य के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई 20 मई से शुरू हो गई है. अभी ऑफलाइन क्लासेज़ आयोजित करने की अनुमति स्कूलों को नहीं दी गई है. राज्य में 24 मई तक आंशिक लॉकडाउन है जिसके बाद 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द किए जाने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. बोर्ड ने अभी 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है. 12वीं के एग्जाम के संबंध में भी आधिकारिक फैसला जल्द लिया जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










