
UP BJP President: विद्यासागर सोनकर हैं रेस में सबसे आगे, इस वजह से भारी है उनका पलड़ा
Zee News
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.O बनने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. माना जा रहा है कि संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्या सागर सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. विद्यासागर सोनकर इस समय विधान परिषद के सदस्य भी हैं.
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.O बनने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. माना जा रहा है कि संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले विद्या सागर सोनकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. विद्यासागर सोनकर इस समय विधान परिषद के सदस्य भी हैं और बीजेपी में महामंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं.
जातीय समीकरण साधने की कोशिश हालांकि, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के पद पर महामंत्री अनूप गुप्ता का नाम तेजी से चल रहा था, लेकिन जातीय समीकरण के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विद्यासागर सोनकर फिट बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह अनुसूचित जाति से हैं और जिस तरह से इस बार विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति ने बीजेपी का खुलकर सपोर्ट किया था, उसी तरह से 2024 में इस वोट बैंक को बनाए रखने के लिए बीजेपी यह दांव चल सकती है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










