
UP: 6 दिन बाद बरामद हुई दिल्ली से लापता हुए शहजाद की सिर कटी लाश, पुलिस अफसर भी हैरान
Zee News
उत्तर प्रदेश के बागपत से शहजाद नाम के एक शख्स की लाश बरामद हुई है जो दिल्ली से 6 दिन पहले गायब हो गया था. इस लाश का सिर गायब है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीमापुरी इलाके से गायब हुए एक शख्स की लाश 6 दिन बाद बाद उत्तर प्रदेश (UP) के बागपत (Baghpat) में जंगलों से बरामद हुई है. इस लाश का सिर गायब है, जिसकी तलाश पुलिसकर्मी कर रहे हैं. मृतक की पहचान शहजाद के रूप में हुई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया. लेकिन परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली के सीमापुरी इलाके में लाश को रोड पर रखकर प्रदर्शन किया. परिवार का आरोप है कि इलाके के रहने वाले दो लोग मृतक शहजाद को अपने साथ ले गए थे, वह दोनों भी उसी दिन से गायब हैं. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब आरोपियों की पहचान कर रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










