
UP: 58 साल का दूल्हा और 50 साल की दुल्हन ने लिए सात फेरे, 13 साल का बेटा बना बाराती
AajTak
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अनोखी शादी देखने को मिली. उन्नाव के गंजमुरादाबाद के गांव में 58 साल के दूल्हा और 50 साल की दुल्हन बनी दंपती ने शादी रचाई और उनका 13 साल का बेटा बाराती बनकर बैंड बाजे पर डांस करता नजर आया.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अनोखी शादी देखने को मिली. उन्नाव के गंजमुरादाबाद के गांव में 58 साल के दूल्हा और 50 साल की दुल्हन शादी के बंधन में बंधे. उनका 13 साल का बेटा बाराती बनकर बैंड बाजे पर डांस करता नजर आया. शादी के बाद 58 साल के बुजुर्ग ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे बिना शादी के महिला साथ रहने पर ताने मारते थे. इन तानों से बचने के लिए प्रधान के कहने पर दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर शादी करने का फैसला लिया. रसूलपुर रूरी में रहने वाले नारायण और रामरती दोनों करीब पंद्रह सालों से साथ में रह रहे हैं. परिवार में कोई और न होने के कारण दोनों बंटाई पर खेती और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं. शादी के लिए ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने डीजे, बैंड बाजा और हलवाई की व्यवस्था की और 12 जुलाई की रात दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










