
UP: 300 KM दूर प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका की पिटाई, FB से हुआ था प्यार
AajTak
महराजगंज जिले में प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि यह प्रेम कहनी फेसबुक से शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ा. प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की जिद करने लगी. इस पर उसे खूब समझाया गया लेकिन वो नहीं मानी और प्रेमी के परिवार वालों ने उसे पीट दिया.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बरगदवा क्षेत्र में एक युवती की पिटाई का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक वाराणसी की रहने वाली युवती को फेसबुक पर युवक से प्यार हुआ. जिसके बाद प्रेमिका बनारस से चलकर बरगदवा प्रेमी के घर पहुंची. फिर शादी करने और प्रेमी के घर में रहने का दबाव बनाने लगी. जिससे प्रेमी के घर वालों ने नाराज होकर प्रेमिका की पिटाई कर दी. इस पर गांव में बवाल मच गया.
हंगामा होता देख ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. प्रेमिका लगातार शादी करने और प्रेमी के घर पर रहने का दबाव बना रही थी. वहीं प्रेमी व उसके परिजन प्रेमिका को स्वीकार करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. प्रेमी के परिजनों ने लड़की को खूब समझाया और वापस घर लौटने को कहा. पर युवती किसी की कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी. इस बीच मामला इतना बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की. लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि बरगदवा थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्रा का कहना कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है. किसी तरह की कोई तहरीर भी नहीं मिली है. अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
बता दें, बनारस के चौबेपुर थाने में लड़की के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि लड़का पहले से शादी शुदा है और फेसबुक पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था. जब प्रेमिका उसके घर पहुंची तो इस पर विवाद हो गया. इस मारपीट की सूचना किसी भी पक्ष ने नहीं दी, लेकिन बनारस पुलिस को इस मामले की जानकारी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









