
UP: 2 लाख का कर्ज बन गया बड़ा बोझ, 4 बच्चों संग पिता ने खाया जहर
AajTak
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक पिता ने अपने चार बच्चों को खाने में जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया. पिता और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक पिता ने अपने चार बच्चों को खाने में जहर खिला कर खुद भी जहर खा लिया. पिता और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. दोनों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है. घटना की वजह पति-पत्नी में लोन को लेकर विवाद बताई जा रही है. दरअसल, चुनार में बैंक से दो लाख का कर्ज का भुगतान न कर पाने को लेकर लेने के बाद पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद शराब के नशे में पति ने खौफ़नाक कदम उठाया. कांशीराम आवास में रहने वाले राजेश ने शराब के नशे में घर पहुंच कर अपने चार बच्चों विजय, सुमन, साधना और धीरज को खाने में जहर मिला कर खिला दिया. इसके बाद राजेश ने खुद जहर खा लिया. पांचों की हालत बिगड़ने लगी. सभी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चुनार में ले जाया गया, जहां पर सभी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजेश और बेटे विजय को मृत घोषित कर दिया.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











