
UP: होली की मेहंदी में लड़कियों ने हथेली पर रचाया 'बुलडोजर', बोलीं- बुरा न मानो होली है
AajTak
UP News: होली पर देश दुनिया से अलग-अलग और अनोखी तस्वीरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में यूपी के बांदा जनपद की लड़कियों ने अपनी हथेलियों पर राजनीति में चर्चित 'बुलडोजर' की तस्वीर उकेरी.
उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल की शुरुआत से लेकर अब तक बुलडोजर काफी चर्चा में बना हुआ है. इसी क्रम में बांदा जनपद की लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं. उन्होंने होली के त्योहार पर मेहंदी से अपनी हथेली पर बुलडोजर की तस्वीर उकेरी. इस होली के त्योहार को खास बनाने के लिए उन्होंने बुलडोजर की आकृति डिजाइन कराई है.
लड़कियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही बुलडोजर को लेकर सियासत सिर चढ़कर बोल रही है. ऐसे में इस त्योहार पर हमने भी इसे लेकर कुछ खास करना चाहा और होली पर कहा भी जाता है कि 'बुरा न मानो होली है.' इसके बाद रंग और गुलालों से होली का त्योहार मनाएंगे. मेहंदी में बुलडोजर के साथ पेड़-पौधे, देवी-देवताओं की आकृति भी हथेली पर युवतियों ने डिजाइन करवाई है. फिलहाल इस चुनाव में बुलडोजर काफी प्रसिद्ध हो गया है जो हर किसी की जुबान पर है.
उधर, वाराणसी और बरेली से लेकर यूपी के कई गांव शहरों में बुलडोजर पर जुलूस निकाले गए तो कहीं बुलडोजर पर चढ़कर होली खेली गई. सूबे में योगी सरकार की वापसी के साथ ही होली पर बाबा बुलडोजर पिचकारी की डिमांड बढ़ गई. वाराणसी के एक दुकानदार ने 50 हजार पिचकारियां मंगाई थीं, जो तीन दिन में ही बिक गईं.
इससे पहले तीज-त्यौहारों पर फिल्मी जगत की तस्वीरें बाजार में छाई रहती थीं. आज उनकी जगह शीर्ष नेता और समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रमों ने ले ली है. यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने बाबा बुलडोजर के ब्रॉन्ड को भुनाना शुरू कर दिया है.
बता दें कि यूपी में योगी सरकार ने गुंडे-माफिया की संपत्ति को ढहाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया था. इसी को योगी की पार्टी ने चुनाव में खूब भुनाया और बीजेपी के तमाम समर्थक सीएम योगी को 'बुलडोजर बाबा' भी पुकारने लगे हैं. यही नहीं, बुलडोजर और सीएम योगी को लेकर स्थानीय बोलियों में नए नए गीत भी रिलीज किए गए हैं. कथित तौर पर बुलडोजर को सुशासन स्थापित का एक प्रतीक माना जा रहा है.
(बांदा से सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











