
UP: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो की टक्कर में दो बच्चों की मौत
AajTak
यूपी के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. दरअसल एक कार और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई जिसमें 10 और 6 साल के दो सगे भाइयों की जान चली गई जबकि 10 लोग बुरी तरह घायल हैं.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो 6 और 10 साल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में दोनों मृत बच्चों के माता पिता और एक बहन भी शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक माता-पिता की हालत भी नाजुक है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है जबकि गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के टक्कर से हुआ है. घटना संडीला कोतवाली थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग की है. एक्सीडेंट में ऑटो सवार रमेश कश्यप, उनकी पत्नी बबिता, पुत्री आरुषि (5 महीने), पुत्र अरुण (10), पुत्र वरुण (6) सहित ऑटो चालक तुला प्रसाद घायल हो गए. अस्पताल में दोनों बच्चों अरुण और वरुण की मौत हो गई. वहीं सीतापुर के रहने वाले कार सवार उत्कर्ष सक्सेना, मां अंजली, भाई प्रियांश, बहन स्वाति, आदित्य और चालक रितेश यादव घायल हो गए.
रमेश दिल्ली के शक्ति नगर में परिवार के साथ रहकर सब्जी बेचते हैं और वह दिल्ली से घर आ रहे थे वहीं कार सवार उत्कर्ष अपने परिवार संग मथुरा से घर वापस जा रहे थे. भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़के किनारे गड्ढे में जा गिरे.
ये भी पढ़ें:

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









