
UP: हरदोई में प्रिंस बनकर रज्जाक ने 12वीं की छात्रा को जाल में फंसाया, फिर किया रेप
AajTak
UP News: यूपी के हरदोई में प्रिंस बनकर रज्जाक नाम के आरोपी ने 12वीं की छात्रा को जाल में फंसाकर उसके साथ रेप किया. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और फिर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कॉलेज जाते समय रास्ता रोका और ब्लैकमेल किया. छात्रा ने इस बारे में परिजन को जानकारी दी. छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रज्जाक नाम के आरोपी ने प्रिंस मिश्रा बनकर दोस्ती की. इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया. इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम प्रिंस मिश्रा नहीं, रज्जाक है. आरोप है कि कॉलेज जाते समय छात्रा का रास्ता रोककर आरोपी ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की.
इस घटना के बारे में छात्रा ने अपने परिजन को बताया. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि पाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी पुत्री से, जो बालिग है, एक अन्य समुदाय के युवक ने अपना नाम पहचान छिपाकर दोस्ती की और दुष्कर्म किया. इस पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








