
UP: हमीरपुर में लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने वाले 6 युवकों में से 5 गिरफ्तार, Video हुआ था वायरल
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लड़की और उसके दोस्त की पिटाई करने और लड़की को निर्वस्त्र कर अश्लीलता का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने 6 में से 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी भी एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस को अभी तक लड़की और उसके दोस्त के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.
यूपी के हमीरपुर जिले में लडकी के साथ दरिंदगी का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 में से 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. हमीरपुर के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया.
हमीरपुर के एसपी बताया कि 16 अगस्त को पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ शहर के बाहर स्थित सिटी फारेस्ट में घूम रही थी तभी 6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई की. इसके साथ ही लड़की के कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लीलता करते हुए हैवानियत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ये शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया. इस मामले में हमीरपुर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे 6 दरिंदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और 6 में से 5 को जेल भेज दिया.
5 में से 2 नाबालिग अपराधी
इन अपराधियों में से 2 नाबालिग हैं, जिन्हें मीडिया के सामने नहीं लाया गया है. पीड़ित लड़की और उसके दोस्त का अबतक पता नहीं चल सका है कि पीड़ित लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी. एसपी शुभम पटेल ने बताया कि पीड़ित शहर से बाहर की भी हो सकती है. उसकी तलाश की जा रही है. लडकी का पता चलते ही उसको न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे. तभी पता चलेगा कि लडकी के साथ गैंगरेप हुआ या नहीं.
ये है पूरा मामला
हमीरपुर में 16 अगस्त को एक लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. तभी 6 युवकों ने लड़की और उसके दोस्त की पिटाई की और कपड़े उतरवाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से 2 नाबालिग हैं, इसके अलावा पुलिस अब लड़की और उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








