
UP: स्कूल-कॉलेज और चौराहों पर तैनात रहेगी एंटी रोमियो स्क्वॉयड, नवरात्र में पुलिसकर्मी करेंगे पेट्रोलिंग
AajTak
UP News: उत्तर प्रदेश में नवरात्र यानी 2 अप्रैल से 'मिशन शक्ति' की शुरुआत हो रही है. इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार के पुलिसकर्मी बाजारों और चौक चौराहों और मंदिरों पर गश्त करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 100 दिनों की कार्ययोजना को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी आस्था के केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए. इसके तहत नवरात्र में सभी पुलिसकर्मियों को पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए गए. राज्य में अब 2 अप्रैल से 'मिशन शक्ति' अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं. इसके लिए स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा.
'आजतक' से बातचीत करते हुए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, योगी सरकार ने 100 दिन का प्रोग्राम बनाया है. इसमें कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने सबसे पहले तैयारी की है. इसमें नवरात्र के पहले दिन से ये कार्य पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता में रहेंगे:
- नवरात्र में सभी पुलिसकर्मियों को फूट पेट्रोलिंग करनी होगी.
- पुलिस के बड़े अधिकारी इस फूट पेट्रोलिंग में खुद मौजूद रहेंगे.
- अगले 100 दिन तक रोज फूट पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया.
- एंटी रोमियो स्क्वॉयड कल से महिलाओं के लिए कॉलेज और चौराहों पर मौजूद रहेगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







