
UP से बिहार तक हीट वेव का कहर, बलिया में 57 तो बिहार में 44 ने तोड़ा दम, 5 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
AajTak
यूपी से बिहार तक भीषण गर्मी पड़ रही है. एक ओर यूपी के बलिया में गर्मी और हीट वेव की वजह से 57 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बिहार में 44 लोगों ने दम तोड़ दिया है. मौसम विभाग ने पांच राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है.
एक ओर गुजरात और राजस्थान में तेज बारिश हो रही है, तो वहीं उत्तर प्रदेश से बिहार तक भीषण गर्मी का कहर जारी है. दोनों राज्यों में हीट वेव मौत बनकर टूटी है. जहां यूपी के बलिया में पिछले 4 दिन में 57 लोगों ने दम तोड़ा है. तो वहीं बिहार में 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई है. इनमें से पटना में अकेले 35 की जान गई है. यूपी में मौत की वजह का पता लगाने के लिए लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बलिया पहुंच गई है. इसी बीच देश के 5 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.
बलिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
बलिया के जिला अस्पताल में भले ही चार दिनों में 57 लोगों की जान गई हो लेकिन बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत कुमार का दावा है कि जिले में सिर्फ दो लोगों की मौत हीट स्ट्रोक (लू) से हुई है. लखनऊ से बलिया पहुंचे संचारी रोग निदेशक डॉ ए के सिंह और मेडिकल केयर डायरेक्टर के एन तिवारी ने जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया. हालांकि, उन्होंने बुजुर्ग मरीजों की मौत की प्रमुख वजह गर्मी होने से इनकार किया.
मौत की वजह गर्मी बताने वाले अधिकारी को हटाया गया
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ दिवाकर सिंह को मौत की वजह के बारे में कथित तौर पर लापरवाह टिप्पणी करने के बाद हटा दिया गया और आजमगढ़ भेज दिया गया. उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि गर्मी की वजह से अस्पताल में 20 से अधिक मरीजों की मौत हो गई.
डॉ एसके यादव को उनकी जगह नया सीएमएस बनाया गया है. CMO जयंत कुमार ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक, 54 मौतों में से 40% मरीजों को बुखार था, जबकि 60% अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. अभी तक जिले में लू से सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है. CMS यादव ने बताया कि अस्पताल पर दबाव बड़ रहा है. यहां हर रोज 125-135 मरीज भर्ती हो रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











