
UP: सीएम योगी ने लखीमपुर घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- हिंसा की पूरी जांच होगी
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में भारी बवाल हो गया है. किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प में अबतक कुल 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. मारे गए लोगों में चार किसान व चार बीजेपी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.आरोप है कि केंद्रीय मंत्री आशीष मिश्र के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी. जिसके बाद जवाबी हिंसा में बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई. इस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है. एक प्रेस रिलीज में मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार इसमें कारणों के तह तक जाएगी, दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करेगी. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











