
UP सरकार में इस आधार पर मंत्रियों का होगा चयन, पीएम से मिलेंगे सीएम योगी
Zee News
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य महासचिव (संगठन) सुनील बंसल, राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह के भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है.
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं.
इन नेताओं से करेंगे मुलाकात सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं और वो प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के साथ उत्तर प्रदेश के नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करेंगे. सूत्रों ने कहा, 'शपथ ग्रहण की तारीख पर भी बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









