
UP: शादी के 15 साल बाद भी नहीं हुई संतान तो दंपति ने कर लिया सुसाइड
AajTak
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले (Mirzapur Uttar Pradesh) में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली. जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए. मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले (Mirzapur Uttar Pradesh) में शादी के 15 साल बाद भी कोई संतान न होने पर दंपति ने सुसाइड कर लिया. इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर माफी में एक घर में दंपति की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. गांव के 35 वर्षीय बुद्धू सेठ और उसकी पत्नी 33 वर्षीय रानी देवी का शव घर के कमरे में मिला. मृतक बुद्धू सेठ नरायनपुर बाजार में चाट फुल्की का ठेला लगाता था. बुधवार दोपहर तक उसका ठेला नहीं लगा तो उसके भाई ने लड़के को घर भेजा. इसके बाद भतीजा सनी सेठ बुद्धू के घर पर पहुंचा. सनी ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला. इस पर उसने कमरे के अंदर झांका तो वहां दोनों के शव बेड पर पड़े थे.
यह भी पढ़ेंः फांसी का फंदा लगाकर 12वीं की छात्रा ने ली सेल्फी, प्रेमी को भेजकर किया सुसाइड
जानकारी होने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पुलिस को कमरे के अंदर पर शव के पास नायलॉन की रस्सी मिली. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि पहले दोनों ने रस्सी से आत्महत्या की प्लानिंग की, मगर उसमें असफल होने पर जहर खा लिया. दोनों की शादी को 15 वर्ष हो गए थे, मगर कोई संतान नहीं थी. इसकी वजह से दोनों परेशान रहते थे. क्षेत्राधिकारी रामानंद राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







