
UP: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज, आरोपी फरार हुआ
Zee News
पुलिस के मुताबिक, 'आरोपी की उम्र 55 साल है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि जब उसने 22 मार्च को जब बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों उमर, प्यारू व बारू के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की.'
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फतेहपुर (Fatehpur) जिले की शहर कोतवाली में 42 वर्षीय महिला ने शनिवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित तौर से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है. शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि महिला ने शनिवार देर शाम मुराइनटोला मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर पिछले कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस के मुताबिक, 'आरोपी की उम्र 55 साल है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि जब उसने 22 मार्च को जब बिना शादी किए शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों उमर, प्यारू व बारू के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की. पीड़िता की तहरीर पर नूर मोहम्मद पर दुष्कर्म करने और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है'.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









