
UP: शराब पीकर हंगामा कर रहा था शख्स, सगे भाईयों ने पीटकर मार डाला
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भोरा कलां गांव में चोरी करते हुए देख लेने पर एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी..
भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना इलाके में शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे एक युवक की उसके दो सगे बड़े भाईयों और भतीजों ने लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मायाराम गौतम (55) बुधवार रात रोज़ की तरह शराब के नशे में घर पहुंचकर हंगामा कर रहा था. मायाराम के भाईयों - हरिराम और दयाराम - ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह उनसे झगड़ने लगा. पीट पीटकर की हत्या इसी बीच हरिराम के दो बेटे सुनील और धर्मेंद्र भी आ गये जिसके बाद चारों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि इस वारदात में मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है इस मामले में मायाराम के बेटे बबलू गौतम की शिकायत पर हरिराम, दयाराम, सुनील और धर्मेंद्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया.सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हरिराम और दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सुनील और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










