
UP: योगी सरकार की कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से 53,942 लाउडस्पीकर हटाए गए
AajTak
यूपी में धार्मिक स्थलों से सबसे ज्यादा लाउडस्पीकर बरेली जोन से हटाए गए हैं. वहीं लखनऊ जोन से 6966 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं.
यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. यूपी में धार्मिक स्थलों से अब तक 53,942 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है और 60,295 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कर तय मानक के अनुसार कर दी गई है.
बरेली जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई
यूपी में सबसे ज्यादा लाउडस्पीकर बरेली जोन में हटाए गए हैं. यहां धार्मिक स्थलों से 16,682 लाउडस्पीकरों को हटाया जा चुका है और 17,204 लाउडस्पीकरों की आवाज तय मानकों के आधार पर की गई है. इसके बाद मेरठ जोन में 10,376 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है और 9,960 लाउडस्पीकरों की आवाज धीमी की गई है. सबसे कम लाउडस्पीकर वाराणसी कमिश्नरेट से हटाए गए हैं. यहां धार्मिक स्थलों से सिर्फ 230 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं और 313 की आवाज धीमी की गई है.
इन लाउडस्पीकरों को माना गैर कानूनी जिन लाउडस्पीकरों को जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना लगाया गया है या जहां तय की गई संख्या से ज्यादा लाउडस्पीकर मिले हैं, उन्हें अनधिकृत माना गया है. ये अभियान हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार ही चलाया जा रहा है.
कहां-कितनी हुई कार्रवाई?
आगरा जोन- 1948 लाउडस्पीकर हटाए गए और 2,718 की आवाज धीमी की गई मेरठ जोन- 10,376 लाउडस्पीकर हटाए गए और 9,960 की आवाज धीमी की गई बरेली जोन- 16,682 लाउडस्पीकर हटाए गए और 17,204 की आवाज धीमी की गई लखनऊ जोन- 6966 लाउडस्पीकर हटाए गए और 7,104 की आवाज धीमी की गई कानपुर जोन- 1681 लाउडस्पीकर हटाए गए और 2,650 की आवाज धीमी की गई प्रयागराज जोन- 3123 लाउडस्पीकर हटाए गए और 3,448 की आवाज धीमी कई गई वाराणसी जोन- 5992 लाउडस्पीकर हटाए गए और 5,223 की आवाज धीमी की गई कानपुर कमिश्नरेट- 311 लाउडस्पीकर हटाए गए और 420 की आवाज धीमी की गई लखनऊ कमिश्नरेट- 718 लाउडस्पीकर हटाए गए और 2,120 की आवाज धीमी की गई गौतमबुद्धनगर- 253 लाउडस्पीकर हटाए गए और 618 की आवाज धीमी की गई वाराणसी कमिश्नरेट- 230 लाउडस्पीकर हटाए गए और 313 की आवाज धीमी की गई

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









