
'UP में भी बीजेपी हारी है, अजित पवार को दोष नहीं दें...', महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर बोले छगन भुजबल
AajTak
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि बीजेपी दूसरे राज्यों में भी हारी है, जैसे उत्तर प्रदेश. किसी ने नहीं सोचा था कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में इतनी कम सीटें मिलेंगी. इसलिए अजित पवार गुट को दोष देना सही नहीं है.
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राज्य में हार के लिए अजित पवार पर ठीकरा नहीं फोड़ने की बात की है.
छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के लिए बीजेपी अजित पवार को दोष नहीं दें. बीजेपी उत्तर प्रदेश में भी हारी हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनसीपी को 48 सीटों में से सिर्फ चार सीटें दी गईं. इन चार सीटों में से भी दो सीटों पर शिंदे गुट के लोगों को चुनावी मैदान में उतारा गया. रायगढ़ और बारामती की इन दो सीटों में से हमने एक सीट जीती.
भुजबल ने कहा कि बीजेपी दूसरे राज्यों में भी हारी है, जैसे उत्तर प्रदेश. किसी ने नहीं सोचा था कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में इतनी कम सीटें मिलेंगी. इसलिए अजित पवार गुट को दोष देना सही नहीं है.
एनसीपी पर उठ रहे हैं सवाल
महाराष्ट्र में एनडीए के खराब प्रदर्शन पर एनसीपी पर सवाल उठ रहे हैं. आरएसएस के माउथ पीस ऑर्गनाइजर में कुछ दिन पहले एक लेख में लिखा था कि अजित पवार की एनसीपी को एनडीए में शामिल करने से महाराष्ट्र में नुकसान हुआ.
ये लेख आरएसएस नेता रतन शारदा ने लिखा था. उन्होंने चुनावों में बीजेपी की अंडरपरफॉर्मेंस के लिए अनावश्यक राजनीति को एक कारण बताया गया. इस आलेख में कहा गया था कि महाराष्ट्र अनावश्यक राजनीति का एक प्रमुख उदाहरण है. इसके बाद रतन शारदा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में सरकार सुरक्षित थी, फिर एनसीपी के साथ गठबंधन क्यों हुआ? अजित पवार अच्छे नेता हैं, लेकिन वोट ट्रांसफर नहीं हुए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








