
UP में बीजेपी से गठबंधन क्यों नहीं? JDU नेताओं में ठनी, ललन सिंह बोले- हमने तो आरसीपी पर भरोसा किया था
AajTak
उत्तर प्रदेश में बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन क्यों नहीं हुआ? इसको लेकर JDU नेताओं में ठन गई है. JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधा है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने को लेकर जेडीयू के नेताओं में आपस में रार सामने आई है. JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जब जेपी नड्डा ने इस बात का ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी का गठबंधन संजय निषाद और अपना दल के साथ है तो यह हमारे लिए चौंकाने वाला था. ललन सिंह ने JDU के मंत्री आरसीपी सिंह पर इसका ठीकरा फोड़ा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











