
UP: मुख्तार पर कस रहा शिकंजा, अब नक्शा पास करने वाले अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी
AajTak
यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी अभी पंजाब की जेल में हैं. यूपी सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाया जाए, हालांकि अभी तक इसमें उसे कामयाबी नहीं मिली है.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाहुबली मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसना लगातार जारी है. अब यूपी सरकार उन अफसरों पर एक्शन लेने की तैयारी में है, जिन्होंने मुख्तार अंसारी के भवनों के नक्शे को पास किया. मुख्तार अंसारी के लखनऊ के डालीबाग में जो भवन हैं, उनका नक्शा लखनऊ विकास प्राधिकरण के जिन अफसरों ने पास किया अब उनपर एक्शन लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग ने इस मामले में LDA से रिपोर्ट तलब की है. इसी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व, मौजूदा अधिकारियों या अभियंताओं पर एक्शन लिया जाएगा. यूपी सरकार पहले भी मुख्तार अंसारी की कई संपत्तियों पर एक्शन ले चुकी है. आरोप है कि सरकारी जमीन पर जो बाहुबली मुख्तार अंसारी के भवन बने, वो इन्हीं अफसरों की मदद से बन पाए. इस जांच में असली तलवार उन अधिकारियों पर है, जो पिछले दस साल में इस इलाके का काम देखते आए हैं. यही कारण है कि गृह विभाग ने इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई के लिए ब्यौरा तलब कर लिया है. बता दें कि यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी अभी पंजाब की जेल में हैं. यूपी सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाया जाए, हालांकि अभी तक इसमें उसे कामयाबी नहीं मिली है. लेकिन यूपी सरकार मुख्तार अंसारी या उसके परिवार पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है. बीते दिनों ही यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी के बेटे, पत्नी के पासपोर्ट को जब्त कर लिया था. मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी ट्रांसफर करने का मुद्दा सर्वोच्च अदालत तक भी पहुंचा हुआ है. जहां मुख्तार अंसारी ने यूपी सरकार की इस अपील का विरोध किया है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









