
UP: मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह सपा में शामिल, अम्बिका चौधरी भी साइकिल पर सवार
AajTak
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्लाह (Sibgatullah Ansari) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए हैं. उधर पूूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (Ambika Chaudhary) की भी घर वापसी हुई है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls) से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है. इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बड़े भाई सिबगतुल्लाह (Sibgatullah Ansari) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए हैं. उधर पूूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (Ambika Chaudhary) की भी घर वापसी हुई है. यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता दिलाई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











