
UP: मुंबई की तीन करोड़ वाली गर्लफ्रेंड... फरमाइश पूरी करने के लिए बन गया चोर
AajTak
UP News: बस्ती से पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. जिसे ATM से रुपये निकालने में महारत हासिल है. वो अब तक कई ठगी और चोरी की वारतादों को अंजाम दे चुका है. इन रुपयों से वो मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरा करता था. बताया जा रहा है कि वो अब तक तीन करोड़ रुपये गर्लफ्रेंड पर लुटा चुका है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पुलिस ने शातिर चोर बजरंग बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है. बहादुर सिंह को शातिराना तरीके से ATM से रुपये निकलाने में महारत हासिल थी. चोरी और फ्रॉड के जरिए हासिल किए गए रुपयों से बहादुर सिंह मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करता था. चोरी की घटनाओं को बजरंग बहादुर अपने साथी राजेश सिंह और नरसिंह की मदद से अंजाम देता था. पुलिस ने बताया बजरंग बहादुर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड पर एक- दो लाख नहीं बल्कि 3 करोड़ों रुपये लुटा चुका है. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी.
छावनी पुलिस और एसओजी को मिली गुप्त सूचना पर हनुमानगंज तिराहे के पास से मंगलवार को बजरंग बहादुर उर्फ सावन को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को उसके पास से एक तमं
चा, एक कारतूस, सफारी कार व 1950 रुपये नगद बरामद किए गए.
वह जिले में कोई वारदात करने की फिराक में आया था. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इससे पहले वह कई बार जेल भेजा जा चुका है. आरोपी बजरंग बहादुर ने पुलिस को बताया कि वो ठगी से रुपयों से अपनी गर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरा करता था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







