
UP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के Improvement Exam का जारी किया शेड्यूल, यहां जानें कैसे करें अप्लाई
Zee News
इंप्रूवमेंट एग्जाम देने के लिए स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके लिए 27 अगस्त तक फॉर्म भरकर स्कूल के प्रिंसिपल को जमा करना होगा.
मयूर शुक्ला/ लखनऊ: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षाओं (UP Board Improvement Exam 2021) की तारीख घोषित हो गई हैं. यूपी बोर्ड के 56 लाख परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है. जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं, वो दोबारा एग्जाम दे सकेंगे. इसके लिए यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा का ऑप्शन दिया है. अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. कब होंगी परीक्षाएं (UP Board Improvement Exam Date 2021) इंप्रूवमेंट एग्जाम देने के लिए स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड की वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. आज यानी 17 अगस्त से लेकर 27 अगस्त के बीच फॉर्म भर के स्कूल के प्रिंसिपल को जमा करना होगा. ये परीक्षाएं 18 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेंगी. हाई स्कूल की परीक्षा 12 वर्किंग डेज़ में और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 वर्किंग डेज़ में होगी. बता दें कि स्टूडेंट्स एक अथवा सभी विषयों में लिखित परीक्षा दे सकेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








