
UP: बेदाग छवि, लेकिन जीत नहीं, बरकरार रहेंगे नरेश उत्तम या SP को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष?
AajTak
सपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अधिवेशन के पहले दिन यानी बुधवार को होना है. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि सपा की कमान नरेश उत्तम के हाथों में ही रहेगी या फिर बदलाव किया जाएगा. पिछले पांच साल से नरेश उत्तम पटेल सपा के यूपी अध्यक्ष हैं. 2017 में शिवपाल यादव को हटाए जाने के बाद नरेश उत्तम को सपा का यूपी प्रमुख बनाया गया था.
समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सपा का दो दिवसीय अधिवेशन लखनऊ में आज से शुरू हो चुका है, इसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. सपा संगठनात्मक चुनाव कर 2024 से पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक बार फिर से अखिलेश यादव के नाम पर मुहर लगनी तय है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नरेश उत्तम बरकरार रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को पार्टी की कमान सौंपी जाएगी?
नरेश उत्तम को क्या दोबारा मिलेगी कमान
सपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अधिवेशन के पहले दिन बुधवार को होना है. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि सपा पार्टी की कमान नरेश उत्तम के हाथों में ही रहेगी या फिर बदलाव किया जाएगा. पिछले पांच साल से नरेश उत्तम पटेल सपा के यूपी अध्यक्ष हैं. 2017 में शिवपाल यादव को हटाए जाने के बाद नरेश उत्तम को सपा का यूपी प्रमुख बनाया गया था. अब एक बार फिर उनका नाम दौड़ में सबसे आगे है. उन्हें अखिलेश यादव के करीबियों में शुमार किया जाता है.
नरेश उत्तम का कार्यकाल भले ही बेदाग रहा है, लेकिन पार्टी को जीत नहीं दिला सके. नरेश उत्तम के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए दो विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव पार्टी हार चुकी है, लेकिन गैर-यादव ओबीसी कुर्मी समुदाय से होने एवं अखिलेश यादव के साथ नजदीकी के चलते उनकी कुर्सी बरकरार रह सकती है.
नरेश उत्तम नहीं तो फिर किस चेहरे पर दांव
सपा के अधिवेशन में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है. ऐसे में नरेश उत्तम को अगर दोबारा से पार्टी की कमान नहीं सौंपी जाती है तो फिर प्रदेश में पार्टी की कमान कौन संभालेगा. सूबे के सियासी समीकरण को देखते हुए संभावना है कि नरेश उत्तम की कुर्सी बरकरार रह सकती है, लेकिन वो प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो दूसरे नामों की चर्चा है. ऐसे में दूसरी पार्टियों से सपा में आए नेताओं के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे हैं. इस फेहरिश्त में स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर रामअचल राजभर, लालजी वर्मा और इद्रजीत सरोज तक के नाम शामिल हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











