
UP: बाराबंकी में 3 तस्करों की संपत्ति कुर्क, मुनादी करवाकर प्रशासन ने की कार्रवाई
AajTak
यूपी के बाराबंकी (UP Barabanki) में पुलिस ने रविवार को तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. थाना जैदपुर के एक स्मैक तस्कर शहीम की 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया गया है. वहीं थाना टिकैतनगर में दो गो तस्कर सहीर और मो. कलीम की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है.
यूपी के बाराबंकी (UP Barabanki) में आज 3 तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जिला प्रशासन ने कुर्क कर ली. अलग-अलग थानों पर हुई कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया. ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर इन तस्करों की संपत्ति कुर्क की गई. इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई जैदपुर थाने के स्मैक तस्कर शहीम के खिलाफ हुई है.
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी पुलिस-प्रशासन की यह कार्रवाई जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव में हुई. यहां पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात मारफीन तस्कर मो. शहीम उर्फ कासिम की 4 करोड़ छह लाख 16 हजार से ज्यादा की संपत्ति ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी करके कुर्क कर ली गई.
पुलिस-प्रशासन ने यह कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की. तस्कर मो. शहीम ने मार्फीन की तस्करी कर यह संपत्ति अर्जित की थी. यह कार्रवाई बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय, एसडीएम सुमित यादव, सीओ सदर नवीन कुमार सिंह और तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई. बता दें कि आरोपी तस्कर मो. शहीम जैदपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर है और गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में फरार चल रहा है.
यह भी पढ़ेंः हथियार-ड्रग्स बेचकर इकट्ठा गई 3.59 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लिट्टे को पुनर्जीवित करने का था प्लान
वहीं दूसरी कार्रवाई टिकैतनगर कोतवाली पुलिस ने की. गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क की गई. यह दोनों अभियुक्त सहीर और मो. कलीम बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं. इन पर गोकशी से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था. यह गैंग के सक्रिय सदस्य थे.
कुर्की की यह कार्रवाई जिलाधिकारी आदर्श सिंह के आदेश पर टिकैतनगर पुलिस ने की. पुलिस-प्रशासन ने दोनों अभियुक्तों की लगभग 1 करोड़ 16 लाख 70 हजार 04 सौ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है. जिले में हो रही अपराधियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप का माहौल है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









