
UP: फर्जी IAS अफसर बन बलात्कार के आरोपी को छुड़ाने के लिए किया फोन, पुलिस ने पकड़ा
AajTak
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने फर्जी अफसर बन आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शख्स और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. फर्जी अधिकारी बन एक शख्स ने बलात्कार मामले में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया. ऐसे में फर्जी IAS अधिकारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शाहजहांपुर के एसपी एस. आनंद के मुताबिक, जब वह एक मीटिंग कर रहे थे तब एक फोन आया. सामने वाले शख्स किरन सिंह चंदेल ने खुद को ACS होम बताया और कहा कि वह मध्य प्रदेश कैडर का अधिकारी है. फोन पर शख्स ने बलात्कार के मामले में एक आरोपी को छोड़ने के लिए कहा था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











