
UP: प्रेमी के साथ होटल में थी पत्नी, बीच सड़क पर पति ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
AajTak
UP News: महराजगंज जिले मे मुख्यालय स्थित एक होटल से प्रेमी सरपंच के साथ रंगरेलिया मनाते पत्नी को पकड़ने के बाद पति ने पत्नी और प्रेमी सरपंच की दोस्तो के साथ मिलकर धुनाई कर दी. मुखिया की धुनाई होता देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई. पति ने दोनों को पकड़ कर बगल के चौकी में पहुंचाया गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में जिला मुख्यालय स्थित होटल से पति ने पत्नी को प्रेमी ग्राम प्रधान के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा. पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और प्रेमी मुखिया की धुनाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मुखिया की धुनाई होता देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई. पति ने दोनों को पकड़ कर बगल के चौकी में ले गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
पति ने क्या कहा
पति का कहना है कि मेरे ही खिलाफ मुकदमा करके यह मेरे ही घर मे रहती है. इसका यह पहला कांड नहीं है. यह हर दूसरे दिन इसके साथ गायब हो जाती थी और पांच से सात घण्टे बाद वापस घर आती है. आज मैं अपने दोस्त को इसके पीछे लगा रखा था. दोस्त ने कहा कि ये होटल में गई है. मैं पहुंचा तो बाहर ढाई घण्टे इसका इंतजार किया. आये दिन इसकी यही हरकत है. मैं जब भी इसके पास जाता हूं तो मरने की धमकी देती है. कहती है कि तुमको फंसा दूंगी.
पत्नी ने क्या कहा
वहीं इस पूरे मामले में पत्नी ने कहा कि पति मुझे घर से अपने साथ ही लेकर आये हैं. ये अक्सर मुंबई दिल्ली रहते हैं. और कहे कि चलो आज मुकदमा समाप्त कर लेते हैं. तब तक होटल के पास प्रधान जी दिख गए. तब इन्होंने कहा कि जाओ प्रधान से पूछो की मुकदमा समाप्त कैसे होगा. जैसे ही मैं प्रधान के पास गई पकड़ा लिया और पीटने लगे.
प्रेमी मुखिया ने क्या कहा

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







