
UP: पूर्व MLA के बेटे विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर मिला हथियारों का जखीरा, एके 47 भी बरामद
AajTak
भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक बंद पड़े पेट्रोल पंप से एके 47 समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. विष्णु मिश्रा पर एक लाख रुपये का इनाम है.
उत्तर प्रदेश के भदोही में जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे के निशानदेही पर एक बंद पड़े पेट्रोल पंप से पुलिस ने एके 47, पिस्टल, मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है.
पुलिस ने जेल में बंद पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा को पूछताछ के लिए आज रिमांड पर लिया था और उसी दौरान पूछताछ के बाद छिपा कर रखे गए असलहे और कारतूस को बरामद करने का दावा किया है.
पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप विजय मिश्रा गैंग का है. एके 47 मिलने के बाद पुलिस विजय मिश्रा और मुख्तार अंसारी गैंग के गठजोड़ के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है. असलहे और कारतूस के इस जखीरे को पुलिस ने गोपीगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के किनारे अमवा में स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप से बरामद किया है.
गौरतलब है कि ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा रेप केस के अलावा रिश्तेदार की संपत्ति कब्जा करने के मामले में आगरा जेल में बंद है. वहीं बेटा विष्णु मिश्रा दो वर्षों से फरार था.
पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था, हाल ही में स्पेशल टास्क फोर्स ने विष्णु मिश्रा को पुणे से गिरफ्तार किया है. विष्णु मिश्रा भदोही के जिला कारागार में बंद है.
विष्णु मिश्रा पर गोपीगंज कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में कोर्ट की स्वीकृति पर पुलिस ने विष्णु मिश्रा को आज कस्टडी रिमांड पर लिया था और पुलिस का दावा है कि इस दौरान विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर पेट्रोल पंप से कारतूस बरामद किए गए हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








