
UP पुलिस में 4543 पदों पर सीधी भर्ती, 11 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4 हजार 543 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इनमें SI के 4 हजार 242, प्लाटून कमांडर PAC के 135, विशेष सुरक्षा बल के 60 और महिला PAC के 106 पद शामिल हैं. आवेदन 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक होंगे. विस्तृत जानकारी और आवेदन लिंक uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने SI (सब-इंस्पेक्टर), प्लाटून कमांडर PAC और गठित महिला PAC वाहिनियों सहित कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक चलेगी. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 सितंबर है, जबकि शुल्क एडजस्टमेंट 13 सितंबर तक किया जा सकेगा.
जानकारी के मुताबिक, भर्ती में SI (सब-इंस्पेक्टर) के 4242, प्लाटून कमांडर PAC के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद और बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में गठित महिला PAC वाहिनियों के लिए 106 महिला पद शामिल हैं. शासनादेश के तहत इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को एक बार के लिए तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: जल्द शुरू होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, भरे जाएंगे 4534 दारोगा पद, जानें आवेदन को लेकर अपडेट
आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा, जिसकी प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू हो चुकी है. परीक्षा के सभी चरणों में PHOTO, FINGERPRINT और IRIS स्कैन के साथ आधार आधारित e-KYC की जाएगी. आवेदन पत्र में हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है.
भर्ती में लिखित परीक्षा, अभिलेख सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल होंगे. शारीरिक परीक्षण के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थ के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ऐसा पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी. विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










