
UP: पिता ने किया घर बेचने से मना, गुस्साए बेटे ने गला घोंटकर कर दी हत्या
AajTak
मथुरा में एक बेटे ने अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी की मां आशा देवी ने बताया कि जब उनके पति की हत्या हुई तब वह घर पर नहीं थीं. आरोपी विनीत ने अपने पिता को मकान बेचने के लिए कहा. लेकिन जब वह नहीं माने तो उसे गुस्सा आ गया और उसने उनकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद चारपाई पर शव को रजाई में लपेटकर आग के हवाले कर दिया. घटना नरहौली की है. बेटे ने अपने पिता की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह उनका मकान बेचना चाहता था. और पिता इस बात के लिए राजी नहीं थे. इसे लेकर अक्सर उनके बीच झगड़ा भी होता था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











