
UP: पश्चिमी यूपी में 'साइकिल' नहीं पकड़ पाई रफ्तार, लेकिन पूर्वांचल में कर दिया कमाल
AajTak
समाजवादी पार्टी 2017 में 52 सीटों के मुकाबले 2022 में 125 तक पहुंच गई. ये आंकड़ा अधिकाशं एग्जिट पोल के दौरान मिले आंकड़ों से अधिक है. पार्टी के लिए ये अच्छा संकेत है कि उसने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है.
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजे आ गए हैं. प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है. लेकिन विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की बात करें तो पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है. क्योंकि समाजवादी पार्टी ने 2017 में 52 सीटें जीती थीं. लेकिन इस बार सपा ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ 125 के आंकड़े को छू लिया है.
लेकिन सपा गठबंधन का सबसे अच्छा प्रदर्शन इस बार पूर्वांचल में रहा है, जबकि किसान आंदोलन वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट-मुस्लिम वोट को समेटने में पार्टी कामयाब नहीं हो सकी. बता दें कि समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने 43 सीटों पर कब्जा कर लिया है. इसमें RLD ने 8 सीटें जीती हैं, जबकि अवध में 26, बुंदेलखंड में 3, पूर्वांचल में 53 सीटें जीत ली हैं.
पश्चिमी यूपी में रालोद के खाते में आईं 8 सीटें
थाना भवन- अशरफ अली खान, RLDसिवलखास- गुलाम मोहम्मद, RLDशामली- पर्सन कुमार, RLDपुरकाज़ी- अनिल कुमार, RLDसादाबाद- प्रदीप कुमार सिंह, RLDबुढाना- राजपाल सिंह बाल्यान, RLDछपरौली- अजय कुमार, RLDमीरापुर- चंदन चौहान, RLD
अवध में किसका दम?

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






