
UP: पति ने मांगा आलू का पराठा, विवाद के बाद पत्नी ने छोड़ा घर, फिर मिली पति की लाश
AajTak
अलीगढ़ में एक शख्स की मौत के मामले में सनसनीखेज आरोप लग रहे हैं. मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात पति ने पत्नी से खाने में आलू के पराठे मांगे थे. इससे पत्नी नाराज हो गई और पति से गाली-गलौज करने लगी. फिर अपनी बहन के घर चली गई. पति उसे मनाने के लिए घर निकला, लेकिन वापस नहीं आया.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. परिजनों ने मृतक की पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि मृतक लक्ष्मण की पत्नी और उसके बहनोई के बीच अवैध संबंध हैं. इसके कारण दोनों ने मिलकर लक्ष्मण की हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक, देहली के नगला मसानी के रहने वाले लक्ष्मण की शादी बुलंदशहर के रहने वाली युवती से 7 साल पहले हुई थी. उसका अपनी बहन के घर अक्सर आना-जाना रहता था. आरोप है कि इस दौरान उसके अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध बन गए.
इसे लेकर लक्ष्मण और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. गुरुवार की रात को लक्ष्मण ने पत्नी से आलू के पराठे खाने के लिए मांगे. इस दौरान भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. पत्नी नाराज होकर गाली-गलौज करने लगी.
विवाद बढ़ने के बाद वह अपनी बहन-बहनोई के घर चली गई. लक्ष्मण की बहन के मुताबिक, उसका भाई पत्नी को बुलाने के लिए घर से निकल गया. मगर, फिर वह वापस नहीं लौटा. बाद में पुलिस से पता चला कि लक्ष्मण का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है. इसके बाद परिजनों ने आरोपी पत्नी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने एकत्रित होकर थाने पहुंचे गए और हंगामा करने लगे. साथ ही परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ आलाधिकारी भी पहुंच गए.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






