
वाटर प्यूरीफायर पर करोड़ों खर्च लेकिन टंकी नहीं, हरियाणा की सरकारी योजना में बड़ी लापरवाही आई सामने
AajTak
हरियाणा विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट ने 4,000 इलेक्ट्रिक अल्ट्रावायलेट वाटर प्यूरिफायर की खरीद पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पानी टैंक और बिजली कनेक्शन के बिना प्यूरिफायर खरीदे गए. 1.22 करोड़ रुपये का खर्च बेनतीजा रहा.
हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को पेश हुई सीएजी रिपोर्ट ने 4,000 इलेक्ट्रिक अल्ट्रावायलेट वाटर प्यूरिफायर (EUWP) की खरीद पर सवाल उठाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह खरीद बिना यह सुनिश्चित किए की गई कि प्ले स्कूलों में पानी टैंक, पानी या बिजली के कनेक्शन उपलब्ध हैं या नहीं.
सरकार ने 2020-21 के बजट में आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर 4,000 नए प्ले स्कूल खोलने की घोषणा की थी. इसके तहत महिला और बाल विकास विभाग ने 2021-22 और 2022-23 में विभिन्न सामानों के साथ EUWP भी खरीदे.
अक्टूबर 2021 में ओडिशा की एक फर्म को 4,000 EUWP की आपूर्ति का आदेश दिया गया, जिसकी प्रति यूनिट कीमत 4,871 रुपये थी और एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी गई. आपूर्ति जनवरी 2022 तक पूरी हो गई और मार्च 2023 तक 1.95 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया.
हालांकि, नवंबर 2024 तक मात्र 1,489 EUWP ही चालू हो सके जबकि बाकी 2,511 यूनिट पानी टैंक, पानी या बिजली कनेक्शन और फिटिंग की कमी के कारण नहीं लगाए जा सके. इस बीच, गारंटी अवधि भी समाप्त हो गई. सीएजी ने कहा है कि विभाग ने तकनीकी और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच किए बिना ही यह खरीदारी की, जो प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: रात को दिल्ली में बूंदें बरसेंगी! हरियाणा-उत्तर प्रदेश-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
जनवरी 2024 में विभाग ने पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग से आवश्यक डिवाइस की सूची और अनुमान मांगा. फरवरी और मई 2024 में भी संबंधित विभागों से लागत का अनुमान प्राप्त करने की पहल हुई, लेकिन नवंबर 2024 तक यह प्रस्ताव विचाराधीन रहा. अगस्त 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 559 प्ले स्कूलों में पानी टैंक नहीं थे और 465 केंद्रों में बिजली कनेक्शन की कमी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



