
UP पंचायत चुनाव की मतगणना पर कोरोना का साया, रामपुर में 9 कर्मचारी निकले पॉजिटिव
AajTak
उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों की मतगणना पर कोरोना का साया छा गया है. रामपुर में 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद वहां दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की मतगणना जारी है. इस बीच रामपुर से एक बड़ी खबर आई है. यहां मतगणना ड्यूटी में लगे 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. शाहबाद में 8 और मिलक में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से काउंटिंग रद्द करने की मांग भी की गई थी, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. इससे पहले यूपी के शिक्षक संगठन ने दावा किया था कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान 577 बेसिक शिक्षकों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से चली गई है. शिक्षक संगठन की मानें तो सबसे ज्यादा 20-20 मौतें लखनऊ और लखीमपुर खीरी में हुई. उसके बाद रायबरेली में 18 और सीतापुर में 17 शिक्षकों की जान गई.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










