
UP: नशे का इंजेक्शन लगाकर नाबालिग से मेडिकल शॉप में रेप, आरोपी अरेस्ट
AajTak
बरेली में नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के हाथ पर इंजेक्शन देकर उसे बेहोश किया गया था.
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि केमिस्ट दुकानदार ने नशे का इंजेक्शन देकर अपनी दुकान में 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है. इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











